News :
युकेएसएसएससी परीक्षा हेतु एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट हुड़दंग करते 4 युवक गिरफ्तार तेज बारिश में भी दून पुलिस का बना रहा कड़ा सुरक्षा पहरा बाल श्रम के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन देश ने खोया शूटिंग का योद्धा मंदिर से चोरी करने वाला नशेड़ी युवक गिरफ्तार नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, कालसी पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो आरोपियों को दबोचा* कप्तान श्वेता ने टीम संग टिहरी को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बड़ी कार्रवाई, एसटीएफ के हत्थे चढ़े दो आरोपी* चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर होटल एसोसिएशन यमुनावैली ने एसपी उत्तरकाशी का किया सम्मान

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

  • Share
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/18/2025



रायवाला-: नशे की लत को पूरा करने के लिए रायवाला क्षेत्र में वाहन की चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


कल शनिवार को वादी प्रवीन निवासी मुर्गीफार्म प्रतीतनगर रायवाला जनपद देहरादून द्वारा थाना रायवाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर के बाहर खडी स्कूटी संख्या यूके14 6669 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा धारा 303(2)बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।


पुलिस टीम द्वारा वादी के घर के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।साथ ही अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय करने सहित पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी की गई।


पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश में लगातार सकारात्मक प्रयास करते हुए आज रविवार को मुखबीर की सूचना पर चेकिंग के दौरान खाण्डगांव पुलिया रायवाला से 01 अभियुक्त 

सचिन कुमार शर्मा(29) पुत्र राकेश कुमार शर्मा नि0 धरूहेरा, थाना हेडा सेक्टर 06, जिला रेवाडी, हरियाणा को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया।

Comments
comment
date
latest news
पिथौरागढ़ पुलिस ने जनपद की शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ की कार्यवाही

पिथौरागढ़ पुलिस ने जनपद की शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ की कार्यवाही