
सेलाकुई-: दून को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 1 तस्कर को 9.35 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार किया है।
थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा कल मंगलवार को चेकिंग के दौरान सेलाकुई स्थित राजा के ढाबे के पास से 1 अभियुक्त देवेन्द्र(22) पुत्र कालीचरण, निवासी ग्राम सिसोरा सिसोरी, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश,हाल निवासी सम्राट काम्पलेक्स, सेलाकुई, देहरादून को 9.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

