News :
*यूटीयू परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार* कप्तान टिहरी ने कांवड़ मेला ड्यूटी के लिए प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों को किया ब्रीफ, आरक्षियों पर ख़ाकी की गरिमा अनुसार कार्य करने पर जताया विश्वास टिहरी पुलिस की अपराधियों पर सख्ती और कांवड़ मेले की तैयारियों पर फोकस टिहरी पुलिस की अपराधियों पर सख्ती और कांवड़ मेले की तैयारियों पर फोकस बिजनौर से 500 किलो गौ मांस तस्करी करता 1 अभियुक्त गिरफ्तार उत्तराखण्ड एसटीएफ व हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से एक शातिर वांछित गिरफ्तार 86.31 ग्राम स्मैक तस्करी करता 1 युवक गिरफ्तार दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल को सीएम धामी व पुलिस अधिकारियों ने दी अंतिम विदाई एक घर में चली गोली,मौके पर मृतक मिला पुरूष, महिला घायल मानवीय कर्तव्य में निरंतर अग्रणी एएसआई विजय प्रसाद रतूडी

86.31 ग्राम स्मैक तस्करी करता 1 युवक गिरफ्तार

  • Share
86.31 ग्राम स्मैक तस्करी करता 1 युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/23/2026


विकासनगर-: राजधानी देहरादून की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेलने को कैराना से नशे की खेप खरीदकर युवाओं को बेचने आ रहे एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को विकासनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।


कोतवाली विकासनगर अंतर्गत गठित पुलिस टीम द्वारा कल बुधवार को गैस गोदाम विकासनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त जाकिर(24) पुत्र वकील निवासी बड़ा कुंआ मिर्जापुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर उ0प्र0 को 86.31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की कीमत लगभग 26 लाख रुपये है।


 अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में अन्तर्गत धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 


पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक वह उत्तरप्रदेश के कैराना निवासी एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे वह नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों व आस-पास कार्य करने वाले कामगारों व शिक्षण संस्थानों में पढ रहे छात्रों को बेचने की फिराक में था। किन्तु उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अभियुक्त से उसको ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य अभियुक्त समेत अन्य जिसको ड्रग्स बेची जानी थी, उसके सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।



Comments
comment
date
latest news
सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल 50 हज़ार रिश्वत लेता गिरफ्तार

सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल 50 हज़ार रिश्वत लेता गिरफ्तार