8.35 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार
shikhrokiawaaz.com
11/23/2026
देहरादून-: जल्दी पैसे कमाने के लालच में स्मैक तस्करी करता एक 30 वर्षीय तस्कर को पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार अभियुक्त सहारनपुर से स्मैक खरीदकर लाया था।
कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा कल रविवार को क्षेत्र में चलाए चेकिंग अभियान में 1 नशा तस्कर को 8.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की पहचान।शब्बीर उर्फ बच्चन(30) पुत्र मुस्तफा निवासी लोहिया नगर, ब्रह्मपुरी, पटेलनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था। अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है।अभियुक्त स्मैक को सहारनपुर से देहरादून बेचने लाया था।
Comments
comment
date
latest news

