News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

माँ-बाप से डांट पड़ने के डर से 8 वर्षीय बालक घर से निकला, पुलिस ने सकुशल खोजा

  • Share
माँ-बाप से डांट पड़ने के डर से 8 वर्षीय बालक घर से निकला, पुलिस ने सकुशल खोजा

shikhrokiawaaz.com

07/30/2026

देहरादून-: एक 8 वर्षीय बच्चे ने मां-बाप से बिन पूछकर घर के गुल्लक से पैसे निकालकर खर्च कर दिए। बच्चे को जब एहसास हुआ कि माँ-बाप से उसे डांट पड़ेगी तो वह घर मे किसी को बिन बताए घर से निकल गया। पुलिस ने बालक के गम होने की सूचना मिलते ही बालक की ढूंढ खोज कर उसे रेसकोर्स से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।



कल बुधवार को डालनवाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली डालनवाला में सूचना दी कि उनका 8 वर्षीय पुत्र पीयूष बिना बताये घर से कहीं चला गया है। जिसे उनके द्वारा आसपास व रिश्तेदारी में ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु वो कहीं नहीं मिला। नाबालिक बच्चे के लापता होने की सूचना पर डालनवाला पुलिस द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए 
 बालक की फोटो तथा उसके सम्बन्ध में अन्य जानकारियों को कन्ट्रोल रूम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया । पुलिस द्वारा किये गये त्वरित प्रयासों के परिणाम स्वरूप टीम ने नाबालिग बालक को सकुशल रेसकोर्स क्षेत्र से बरामद कर लिया।

बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा पूछताछ पर उक्त बालक द्वारा बताया गया कि उसने घर की गुल्लक से पैसे निकालकर खर्च कर दिये थे तथा मम्मी-पापा की डांट के डर से वो घर से चला गया था। 
बालक को चौकी आराघर पर लाकर उसकी काउंसलिंग के पश्चात सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
Comments
comment
date
latest news
देहरादून पुलिस के जवान ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

देहरादून पुलिस के जवान ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान