News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

  • Share
जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/17/2024


पिथौरागढ़-: त्योहारों में सटोरियों, जुआरियों के सक्रिय होने के खिलाफ पुलिस कप्तान रेखा यादव द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर जनपद में चेकिंग व छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। 
जिस क्रम में कल बुधवार देर रात को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौनाला स्थित एक दुकान में 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनकी तलाशी से व जुए के फड़ से कुल 41 हज़ार 500 रूपये नकद बरामद किये गए। अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस ने थाना गंगोलीहाट में धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है।


अभियुक्तो की पहचान 1- दीपक सिंह पुत्र मान सिंह निवासी- ग्राम व पोस्ट दूना, गंगोलीहाट, 2-विक्रम सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी- उपना पोस्ट चौनाला, गंगोलीहाट, 3-गोपाल सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी- ग्राम कांडा पोस्ट चौनाला गंगोलीहाट, 4-अर्जुन सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम कांडा पोस्ट चौनाला गंगोलीहाट, 5-श्याम सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम बोक्टा पोस्ट चौनाला गंगोलीहाट, 6-राजेन्द्र सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी ग्राम बोक्टा पोस्ट चौनाला गंगोलीहाट, 7-उमेद सिंह पुत्र हर सिंह निवासी ग्राम बटकातोली पोस्ट चौनाला, गंगोलीहाट,  8-तुला सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम बोक्टा पोस्ट चौनाला, गंगोलीहाट के रूप में हुई है।
Comments
comment
date
latest news
डोल आश्रम पहुँचे सीएम धामी, 1100 कन्याओं का पूजन कर  माँ राजराजेश्वरी का लिया आशीर्वाद

डोल आश्रम पहुँचे सीएम धामी, 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजराजेश्वरी का लिया आशीर्वाद