News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

सरेआम मारपीट, गाली गलौच करते 6 युवक गिरफ्तार

  • Share
सरेआम मारपीट, गाली गलौच करते 6 युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/31/2025


पौड़ी-:  न्यू बस स्टैंड पौड़ी के पास ग्राउंड सरे बाज़ार बीच सड़क पर एक दूसरे को मारने पीटने को उतारे व गाली-गलौच करते 6 युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानून से बेखौफ युवक ऐसे कि पुलिस बीच बचाव करने आई तो उनके सामने ही युवक एक एक दूसरे को गालियां व मारने को दौड़ पड़े। 

कल शुक्रवार को कोतवाली पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई कि न्यू बस स्टैंड पौड़ी के पास ग्राउंड में कुछ लड़के आपस में लड़-झगड़ रहे हैं और मारपीट करने पर उतारू हो रखे हैं। सरेआम हंगामे की सूचना पर उपनिरीक्षक राजेश असवाल अपनी टीम संग मौके पर पहुंचे जहां पर कुछ लड़के दूसरे पक्ष को मारने पीटने पर उतारू हो रखे थे। पुलिस टीम द्वारा मामले को शांत करने का प्रयास किया तो युवक उल्टा पुलिस के सामने ही एक दूसरे से गाली गलौच करते हुए एक दूसरे को मारने को दौड़ पड़े। जिसपर पुलिस टीम द्वारा सभी 6 युवको- 1-ऋत्विक असवाल (27) पुत्र महेन्द्र सिह, असवाल, निवासी- अपर चोपडा पौडी गढवाल, 2-आयुष गुसांई (20) पुत्र रविन्द्र सिंह गुसांई, निवासी- शिव कुटी मौहल्ला निकट शिक्षा विभाग कार्यालय पौड़ी गढ़वाल, 3- अभिषेक रावत (20) पुत्र आशीष रावत, निवासी- ग्राम- उज्याडी पौड़ी, हाल पता- जीआईसी के पास राणा भवन पौड़ी, 4-आशीष थपलियाल (21) पुत्र संजय थपलियाल, निवासी- ग्राम कोठार निकट न्यू के०वी० पौड़ी, 5-आदित्य (19) पुत्र कृष्णकांत नेगी, निवासी- सर्किट हाउस पौडी,6- मंयक नेगी (19) पुत्र प्रदीप नेगी, निवासी- सर्किट हाउस पौडी को धारा-126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार अभियुक्तो के खिलाफ पुलिस द्वारा कल कोतवाली पौड़ी लाया गया जहां उनके खिलाफ आगे की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
चारधाम यात्रा के दौरान घायलों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ

चारधाम यात्रा के दौरान घायलों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ