News :
बदलाव की तस्वीर व वादे को पूरा करने की तस्वीर 'बालेंद्र शाह' सूर्या देवभूमि चैलेंज का मुख्यमंत्री ने किया समापन, ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज़ विजेंद्र सिंह भी पहुंचे जनता दरबार में 239 शिकायतों का निस्तारण, जरूरतमंदों को त्वरित राहत *यमकेश्वर में गूंजा भक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने भागवत कथा में किया श्रद्धालुओं को संबोधित* इस बार की केदारनाथ यात्रा होगी खास- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट के जरिये केदारनाथ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का विजन प्रेमनगर थाने में महिला अपर उपनिरीक्षक व कर्मियों से बदसलूकी करने वाली महिला स्वयं से आई थी थाने, सीसीटीवी में हुआ स्पष्ट अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ* अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ गैस सिलिंडर की कालाबाज़ारी करता 1 युवक गिरफ्तार, 32 सिलिंडर बरामद माँ गंगा-यमुना विराजी अपने स्थान पर,जयघोष संग श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

पुलिस कप्तान अजय सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

  • Share
पुलिस कप्तान अजय सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

shikhrokiawaaz.com

01/26/2025


देहरादून-: आज 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट गवर्नर गुरमीत सिंह( सेवानिवृत्त)  द्वारा पुलिस कप्तान अजय सिंह को उनके द्वारा किये गए विशिष्ट कार्यो के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद देहरादून में नियुक्त म०उ०नि० ज्योति कन्याल को भी उनके द्वारा किये गए विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। 

इसके साथ ही जनपद के 5 अधिकारियों को उनके ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट/विशिष्ट कार्यों के लिए आज पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री पदक/ पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति "डिस्क" से सम्मानित किया गया।सम्मान पाने वालों में  निरीक्षक कमल कुमार लुन्ठी, (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क " गोल्ड"), निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा, (उत्कृष्ट विवेचना के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक ), उपनिरीक्षक,जगत सिंह बिष्ट, (सेवा के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क "गोल्ड"),निरीक्षक अभिसूचना लक्ष्मण सिंह नेगी  (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क " सिल्वर" ), उप निरीक्षक देवेश कुमार खुगसाल  (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क " सिल्वर") शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
श्रीनगर की पहली मेयर आरती भंडारी व 40 पार्षदों ने ली शपथ, पहली बोर्ड बैठक में की ये घोषणा

श्रीनगर की पहली मेयर आरती भंडारी व 40 पार्षदों ने ली शपथ, पहली बोर्ड बैठक में की ये घोषणा