News :
कप्तान प्रमेन्द्र ने जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने पर कर्मियों को लगाई फटकार, ढिलाई पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी बेरीनाग मेला महोत्सव में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरूक एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित मसूरी में सड़क पर हुड़दंग कर वीडियो बनाने वाले 9 युवक हिरासत में* देहरादून में किताबों का मेला बना आकर्षण पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज मोबाईल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल फ़ोन चोरी करने वाले नशेड़ी कैफ़े चालक आए दून पुलिस की गिरफ्त में* नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान सेलाकुई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 126 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

एलेन की टेलेंटेक्स परीक्षा में उत्तराखंड के 6 हज़ार छात्रों ने दी परीक्षा, अन्य राज्यों में 12 अक्टूबर को होगी परीक्षा

  • Share
एलेन की टेलेंटेक्स परीक्षा में उत्तराखंड के 6 हज़ार छात्रों ने दी परीक्षा, अन्य राज्यों में 12 अक्टूबर को होगी परीक्षा

shikhrokiawaaz.com

10/05/2025


देहारादून-:  देश की जानी मानी एलेन इंस्टिट्यूट द्वारा देश के 8 राज्यो के 5 से 10 वीं के छात्रों के लिए टेलेंटेक्स -2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे आज उत्तराखंड में आयोजित हुई इस परीक्षा में  लगभग 6 हज़ार छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। देहरादून जोन से लगभग 4 हज़ार छात्रों ने यह परीक्षा दी है। देश के 8 राज्यो में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में विजेता छात्रों को ऐलन इंस्टिट्यूट द्वारा 2 करोड़ 50 लाख रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। साथ ही छात्रों को एलेन द्वारा 90% तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। सभी 8 राज्यो से लगभग 1.3 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे है। 

 एलेन उत्तराखंड के अकादमिक हेड विनय माकिन ने प्रतियोगिता के विषय मे जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा देश के एचजी खुराना ज़ोन के अंतर्गत 120 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। 320 अंकों का यह दो घंटे का पेपर दो भागों में विभाजित था, जिसमें आइक्यू फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स से कुल 80 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए। परीक्षा पैटर्न के बारे में उन्होंने बताया कि प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे जबकि हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। प्रश्नपत्र के चार अलग-अलग कोड बनाए गए थे। उत्तराखंड से लगभग 6,000 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से लगभग 4,000 छात्र देहरादून ज़ोन से थे।”

विनय माकिन ने बताया कि देश के अन्य राज्यों में यह राष्ट्रीय परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण अभी भी खुले हैं।

विनय माकिन ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम नवंबर 2025 में घोषित किया जाएगा। सफल छात्रों को 2 करोड़ 50 लाख के नगद पुरस्कार चेक के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि विजेता छात्रों को सत्र 2026–27 में प्रवेश हेतु 90% तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चो के लिए यह ध्यान देने की बात है कि इन पुरस्कारों के लिए एलेन में प्रवेश लेना अनिवार्य नहीं है। ये पुरस्कार सक्सेस पावर सेशन में प्रदान किए जाएंगे, जिसका आयोजन कोटा में किया जाएगा।

कंपीटिशन से जुड़ी और जानकारी नवंबर 2025 में टेलेंटेक्स(TALLENTEX) की आधिकारिक वेबसाइट www.tallentex.com पर उपलब्ध होगी। सक्सेस पावर सेशन के साथ ही एलन द्वारा छात्रों में लिए करियर पर एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा।


Comments
comment
date
latest news
बैसाखी स्नान के दृष्टिगत एएसपी कोटद्वार ने किया देवप्रयाग संगम स्थल का निरीक्षण, चारधाम यात्रा की जांची तैयारियां

बैसाखी स्नान के दृष्टिगत एएसपी कोटद्वार ने किया देवप्रयाग संगम स्थल का निरीक्षण, चारधाम यात्रा की जांची तैयारियां