News :
ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार* पं.गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को अपनाकर करें ईमानदारी से जनसेवा: डीएम देहरादून उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में 12 लाख का गबन करने वाला कर्मी गिरफ्तार डिलीवरी लेकर उत्तरकाशी जा रहा पिकअप नागराजाधार के पास खाई में गिरा, पुलिस ने चालक को किया रेस्क्यू क्या विलुप्त होईजालू हमारी पहाड़ी भाषा?

लॉ एंड आर्डर का मज़ाक बनाते 5 हुड़दंगियों को धरा

  • Share
लॉ एंड आर्डर का मज़ाक बनाते 5 हुड़दंगियों को धरा

shikhrokiawaaz.com

12/06/2024


देहरादून-:  लॉ एंड आर्डर से किसी भी सूरत में कोम्प्रोमाईज़ न करने के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए बिधोली रोड वन विभाग के पास हंगामा करते हुए 5 युवको को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक अपने खिलाफ एक मामले में शिकायत करने वाले युवक को सबक सिखाने के इरादे से एकत्रित हुए थे।



  आज शुक्रवार को थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि बिधोली रोड वन विभाग के पास कुछ लडके हंगामा कर रहे हैं व आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोककर उनसे लडाई-झगडा करने में लगे हुए है। युवकों द्वारा हंगामा किये जाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची व उक्त युवको को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वह युवक झगड़ा करने को आमदा बने रहे व  उत्तेजित होकर आने-जाने वाले वाहन चालकों व लोगों के विवाद करने लगे। 


विवाद के कारण पता करने पर जानकारी मिली कि उक्त युवकों का बीती बुधवार को हर्ष शर्मा पुत्र योगेश शर्मा निवासी 603 मसूरी वुर्डस अपार्टमेन्ट के साथ विवाद हुआ था, जिसके संबंध में हर्ष शर्मा द्वारा एक तहरीर थाना प्रेमनगर को दी गयी है। पुलिस द्वारा उस मामले में जांच की जा रही है। जानकारी हुई कि अभियुक्तों द्वारा आज उक्त शिकायतकर्ता युवक हर्ष शर्मा को सबक सिखाने के लिये मौके पर एकत्रित हुए थे। 


 पुलिस टीम द्वारा हुडदंग मचाने वाले सभी पांचों अभियुक्तो 

1-मानस यादव(21) पुत्र बीर सिंह यादव निवासी हसन खां मेवातनगर, अलवर, राजस्थान, 2-हिमांशु(21) पुत्र उमेश चन्द निवासी गोविन्दपुर धनबाग, झारखण्ड,3-अविकान्त(20) पुत्र उमेश चन्द निवासी ग्राम गडी जिला बिजनौर, उ0प्र0, 4-विशाल चौधरी(22) पुत्र विजय चौधरी निवासी चिपकियाना गौतमबुद्द नगर, उ0प्र0,5-अनिल कुमार(20) पुत्र बलजीत सिंह निवासी- ग्राम कमूड चरखी दादरी, जिला चरखी दादरी, हरियाणा को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है।


Comments
comment
date
latest news
दून में चुनाव को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस बल ने फाइनल की तैयारी, डीएम व पुलिस कप्तान ने सुरक्षा बलों को चुनाव सकुशल सम्पन्न करवाने को निष्पक्ष ड्यूटी करने के दिये निर्देश

दून में चुनाव को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस बल ने फाइनल की तैयारी, डीएम व पुलिस कप्तान ने सुरक्षा बलों को चुनाव सकुशल सम्पन्न करवाने को निष्पक्ष ड्यूटी करने के दिये निर्देश