News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

क्लेमेंटटाउन में युवको पर चाकू से हमला करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
क्लेमेंटटाउन में युवको पर चाकू से हमला करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/10/2024



देहरादून-: क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में एक बाइक सवार तीन युवकों पर पत्थर,ईंट, व डंडों से हमला करने के बाद उनपर चाकू से जानलेवा करने वाले 5 अभियुक्तो को पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा कि8सीसीटीवी के आधार पर अभियुक्तो की पहचान की गई थी व उनके घर जाने पर वह मौके से फरार थे। पुलिस द्वारा उनके अभिभावकों को उन्हके सुपुर्द करने की हिदायत देने के बाद कल देर रात सभी अभियुक्तो के अभिभावक उन्हें क्लेमेनटाउन थाने लेकर आये थे। सभी अभियुक्त 18 से 21 वर्ष के है।



 बीती शनिवार को वादी अमन भट्ट पुत्र सुरेश चंद्र भट्ट निवासी सहारनपुर निवासी- गोकुलधाम सोसायटी, थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून ने थाना क्लेमेंटटाउन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ अज्ञात लड़कों द्वारा चर्च रोड से टर्नर जाने वाले रास्ते पर उनके व उनके दोस्तों के द्वारा बाइक पर जाने के दौरान उनपर हमला किया व चाकू से जानलेवा हमला कर उनको घायल किया गया था। उक्त घटना में उनके पेट मे गंभीर चोट आई थी। वादी की शिकायत पर पुलिस ने 

धारा 108/2024 धारा 115(2),118,126 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था।



 पुलिस टीम द्वारा मामले में घटनास्थल व उसके आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पुलिस ने घटना में 1.शुभम गहलोत(20) पुत्र शीशपाल गहलोत, 2.अनिकेत(21) पुत्र सुनील कुमार, 3.सुमित कुमार(19) पुत्र अशोक कुमार निवासीगण ब्रह्मपुरी बस्ती, ओगलभट्टा, थाना क्लेमेंट टाउन, जनपद देहरादून, 4.तुषार(19) पुत्र प्रमोद निवासी- कश्मीरी हाउस गुरुद्वारा रोड, थाना क्लेमेंटटाउन, देहरादून व 5.विष्णु(18) पुत्र राजेश निवासी- मदनी कॉलोनी माजरा, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून का नाम प्रकाश में आया। जिसपर पुलिस टीम द्वारा पांचों अभियुक्तों के घर पर दबिश दी गई तो सभी अभियुक्त घर से फरार मिले, जिस पर अभियुक्तो के परिजनों को उक्त घटना के बारे में जानकारी देते हुए उनके बच्चो को थाने लाने की हिदायत दी गयी थी।


जिस क्रम में कल सोमवार देर रात पांचो अभियुक्तों के परिजन उन्हें थाना क्लेमेंटटाउन लेकर पहुँचे। पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ करने पर पांचों ने क्षेत्र में एक युवक के पेट पर चाकू से वार करने की वारदात कबूल की। अभियुक्तो के अनुसार घटना वाले दिन वह सभी गणेश उत्सव मनाकर घर की ओर आ रहे थे तभी घर के बाहर रोड पर तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से नशे की हालत मे आये, जिन्हें उनके द्वारा रोका गया और उन्हें धमकाते हुए बस्ती में आने का कारण पूछा तो उक्त लड़को के साथ उनका विवाद हो गया। जिसपर अभियुक्तो द्वारा उक्त बाइक सवार युवकों पर पत्थर, ईट तथा डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान अभियुक्तो में से एक के द्वारा मृदुल रावत नाम के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए कई वार किए जिससे वह जमीन पर गिर गया। अभियुक्तो द्वारा उक्त युवक को मृतक समझ मौके से फरार हो गए व पकड़े जाने के डर से घर से भाग गए।


 प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 109(1),352/3 (5) बीएनएस 2023 की बढ़ोतरी की गई तथा सभी अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। 

Comments
comment
date
latest news
आगामी चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने की अर्द्धसैनिक बलो के अधिकारियों के साथ बैठक

आगामी चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने की अर्द्धसैनिक बलो के अधिकारियों के साथ बैठक