News :
अंकिता भंडारी मामले में गर्मागर्मी का माहौल, गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता 17 वर्षो से फरार कुख्यात ईनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ़्तार जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश उत्तराखंड में 36 नए नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी 204 दिनों की कठिन ड्यूटी, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा केदारनाथ यात्रा के बाद पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान 4.100 किलो चरस बरेली ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार 2 नशा तस्कर 8 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार गुरुद्वारे में मत्था टेक सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना झनकइया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने की बड़ी घोषणा

4.100 किलो चरस बरेली ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

  • Share
4.100 किलो चरस बरेली ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/25/2026





लोहाघाट-: प्रदेश में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ एसटीएफ की एएनटीएफ द्वारा वृहद स्तर पर नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है, जिस क्रम में एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र से 4 किलो 100 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लोहाघाट से चरस एकत्रित कर बरेली बेचने को ले जा रहा था।

उत्तरप्रदेश से लगती उत्तराखंड़ की समावर्ती क्षेत्रो में सक्रिय नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए एसटीएफ कुमाऊं की एएनटीएफ द्वारा आज बड़ी कार्यवाही करते हुए चंपावत जनपद के थाना लोहाघाट पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए द्वारा लोहाघाट क्षेत्र से एक तस्कर सुरेश सिंह तिसल्ला पुत्र दान सिंह तिसल्ला, निवासी खतेड़ा मल्ला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत
को कुल 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ़ अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त उक्त चरस लोहाघाट क्षेत्र से एकत्रित कर बरेली, उत्तर प्रदेश में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था।
एसएसपी ने आगे बताया कि एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त से चरस कहाँ से खरीदी गई व किन किन को बेची जानी थी व इस गिरोह में जुड़े और व्यक्तियों के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं टीम द्वारा अभियुक्त के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाकर उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। 



Comments
comment
date
latest news
नाले में नहाने के लिए उकसाने वाला युवक आया नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में

नाले में नहाने के लिए उकसाने वाला युवक आया नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में