News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

2 किलो 30 ग्राम चरस संग 4 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
2 किलो 30 ग्राम चरस संग 4 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/17/2025


देहरादून-: नशे के खिलाफ एसटीएफ टीम की जारी ताबड़तोड़ कार्यवाही में एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा राजधानी के रायपुर क्षेत्र के स्कूल- कॉलेज में चरस बेचने वाले 4 अभियुक्तो को 2 किलो 30 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त कफकोट, बागेश्वर से चरस लाकर देहरादून में बेचते थे।

 एसएसपी एसटीएफ  नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि  उनकी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम को पिछले काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि कुछ लड़कों द्वारा स्थानीय युवाओं को कॉलेज– हॉस्टलों में चरस की सप्लाई की जा रही है। जिसपर एएनटीएफ द्वारा मैनुअली काम शुरू करते हुए ड्रग पैडलरों का कार्य करने वाले लड़को को चिन्हित किया व अपना ट्रैप बिछाया गया।

एएनटीएफ द्वारा अपनी कार्यवाही में कल मंगलवार की देर रात रायपुर थाने के सोडा सारोली क्षेत्र से 04 लड़कों को 2 किलो 30 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवको की पहचान 1-प्रियांशु नेगी(22) पुत्र पुष्कर सिंह नेगी निवासी गुजरोवाली कृष्ण बिहार रायपुर देहरादून 2. गौतम उनियाल(पुत्र देवेंद्र उनियाल निवासी नेहरुग्राम सिद्धबिहार रायपुर देहरादून उम्र 20 वर्ष 3.रिसभ बुटोला(22) पुत्र श्री राजेन्द्र बुटोला निवासी हाल पता मारुति विहार थाना रायपुर मूल पता ग्राम श्रीकोट श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल  4.अंशुल रावत(21) पुत्र श्री विजय रावत निवासी मयूर कॉलोनी नेहरुग्राम रायपुर देहरादून के रूप मे हुई है।

नवनीत सिंह ने बताया कि अभियुक्त युवक कफकोट, बागेश्वर  से जीवन नाम के ड्रग डीलर से कई बार ला चुके है और चरस लाकर देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर अपने पैडलरों को सप्लाई करने वाले थे। पकड़े गये चारों ड्रग तस्करों के विरूद्ध थाना रायपुर देहरादून में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
Comments
comment
date
latest news
नेपाल का यू टर्न विदेशी रेस्क्यू टीम को नेपाल ने आने की अनुमति, किन्तु लिमिटेड एक्सेस के साथ!

नेपाल का यू टर्न विदेशी रेस्क्यू टीम को नेपाल ने आने की अनुमति, किन्तु लिमिटेड एक्सेस के साथ!