News :
ओवर स्पीड ने बुझाया घर का चिराग,दून पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश फरार ईनामी वांछित को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के 46वें स्थापना दिवस को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित रानीपोखरी हत्या कांड का दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार पारंपरिक रंगों और लोकधुनों के साथ मंत्री गणेश जोशी के आवास पर सजी होली की महफ़िल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान ने दिया पुलिस महकमे द्वारा सदैव साथ निभाने का भरोसा वनाधिकारी कलसी ने अपने साथ हुई मारपीट की दी तहरीर कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण: एसएसपी सर्वेश पंवार सख़्त एक्शन मोड में जनसेवा व अनुशासन पर दिया स्पष्ट संदेश

मारपीट करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
मारपीट करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/01/2024


देहरादून-: कुछ लोगो द्वारा 2 लोगो को मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर राजधानी की सड़कों पर खुलेआम गुंडई दिखाने वालो के खिलाफ दून पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए 4 युवको को गिरफ्तार किया है।

गौर करें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था जिसमे कुछ व्यक्तियों द्वारा 02 युवकों के साथ मारपीट की जा रही थी। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा थानाध्यक्ष प्रेमनगर को मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने को कहा। जिसपर प्रेमनगर पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवकों की पहचान करते हुए उनसे सम्पर्क कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो पीड़ित ऋषभ अंतवाल पुत्र जय किशोर निवासी मिट्ठी बेहरी, थाना प्रेमनगर, देहरादून द्वारा बताया गया कि वह अपने एक अन्य साथी सरबजीत के साथ अपनी कार से खाना खाने बिधौली गए थे। इसी दौरान ग्रीन व्यू हॉस्टल बिधोली के सामने कार को बैक करने को लेकर हॉस्टल में रहने वाले गार्ड के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान हॉस्टल में कार्य करने वाले गार्ड और अन्य स्टॉफ के कर्मियों द्वारा उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। जिससे वह और उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।  

घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत के आधार पर आज थाना प्रेमनगर द्वारा धारा 117(2), 118(2), 127(2), 309(4), 352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया व वीडियो में दिख रहे मारपीट करने वाले लोगो की पहचान ग्रीन व्यू हॉस्टल बिधोली में जॉब करने वाले 04 मुख्य अभियुक्तगण  1- अलख(27) पुत्र कृष्ण कांत अग्निहोत्री निवासी ग्राम भूसेरा, थाना राजापुर, जिला फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश(वार्डन) , 2- प्रबल(23) पुत्र कल्लन निवासी ग्राम खुटिया, थाना कमालगंज, फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश(वार्डन)  3-  आलोक दुबे(25) पुत्र राम बालक दुबे निवासी ग्राम खुटिया, थाना कमालगंज, फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश (ड्राईवर), 4- ललित मोहन(25) पुत्र नारायण मिश्रा निवासी ग्राम जोहरा खेड़ा, गुरसाई गंज, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश(वार्डन) के रूप में हुई। पुलिस ने चारों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है।
Comments
comment
date
latest news
बड़कोट पुलिस द्वारा अवैध स्मैक व शराब के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार

बड़कोट पुलिस द्वारा अवैध स्मैक व शराब के साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार