देहरादून-: नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही में दून पुलिस ने आज थाना नेहरूकालोनी व थाना रायवाला क्षेत्र से 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 04 पेटी देसी शराब बरामद की हैं।
आज रविवार को थाना नेहरुकालोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत एक अभियुक्त रोहित कुमार(26) पुत्र वीरेंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी 6 नंबर पुलिया हनुमान वाली गली रायपुर जनपद देहरादून को 51 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0-373/2026 धारा – 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना रायवाला पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों
अजय(18) पुत्र राजेन्द्र निवासी बापूग्राम गली न0 1 चौकी आईडीपीएल कोतवाली ऋषिकेश देहरादून उत्तराखण्ड
के कब्ज़े से पुलिस ने 60 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी अवैध शराब व शराब तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी स0 यूके 07 जे 2382 को सीज़ किया गया। वहीं दूसरे अभियुक्त
सतीश जाटव(37) पुत्र कलीराम जाटव निवासी गली न0 05 शान्तिनगर ऋषिकेश जनपद देहरादून उत्तराखण्ड से
56 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की है। रायवाला पुलिस ने दोनो कार्यवाही में कुल 116 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की है। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध आब0अधि0 में मुकदमा दर्ज किया है।