News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

गढ़वाल क्षेत्र में 344 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण

  • Share
गढ़वाल क्षेत्र में 344 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण

shikhrokiawaaz.com

09/20/2025


देहरादून-: गढ़वाल व मैदानी क्षेत्रों में अपनी निर्धारित ड्यूटी पूरी करने वाले 344 कर्मियों का आईजी गढ़वाल द्वारा स्थानांतरण किया गया है। जिसमे 160 पहाड़ी क्षेत्रों से मैदान व 184 मैदान से पहाड़ी क्षेत्रों में भेजे गए है।

अराजपत्रित पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों की वार्षिक स्थानान्तरण नीति-2020 के अनुसार गढ़वाल क्षेत्र के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी पूर्ण कर चुके कर्मियो का आज आईजी कार्यालय द्वारा स्थानांतरण आर्डर पारित किया गया। पहाड़ी जनपदो में अपना निर्धारित समयसीमा पूर्ण कर चुके 1092 कर्मी पात्र थे जिसमें से 85 प्रतिशत कर्मियों ने निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के उपरांत भी स्वेच्छा से पर्वतीय जनपदों में सेवा देने की इच्छा जताई जिसके बाद स्थानांतरण नीति में दिए गए स्वेच्छा पहाड़ी जनपदो में ड्यूटी के प्रावधान के अनुसार 85 प्रतिशत कर्मियों को छोड़ 15 प्रतिशत कर्मियों का मैदानी क्षेत्रों में स्थानांतरण किया गया है।

 उक्त क्रम में पर्वतीय जनपद से मैदानी जनपद स्थानांतरित कार्मिक में 9 एएसआई 45 हेड कांस्टेबल, 106 कांस्टेबल शामिल है। तो वहीं मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी क्षेत्रों में तबादला पाने वालों में 13 एएसआई, 49 हेड कांस्टेबल, 122 कांस्टेबल शामिल है। आईजी गढ़वाल द्वारा कुल 344 पुलिस कर्मियों का स्थानातंरण किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
ठगी व धोखाधड़ी करने वाला 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

ठगी व धोखाधड़ी करने वाला 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार