News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

3 चौकी प्रभारियों, समेत 15 पुलिसकर्मियों का तबादला

  • Share
3 चौकी प्रभारियों, समेत 15 पुलिसकर्मियों का तबादला

shikhrokiawaaz.com

05/22/2026


देहरादून-: पुलिस कप्तान देहरादून द्वारा आज जनपद की 3 चौकियों के प्रभारियो 11 उपनिरीक्षको समेत 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।

चौकी प्रभारी बिंदाल विनयता चौहान को थाना नेहरुकोलोनी अंतर्गत बिंदाल चौकी प्रभारी बनाया गया है, वहीं उनके स्थान पर उपनिरीक्षक हिमानी चौहान को बिंदाल चौकी का प्रभार सौंपा गया है। उपनिरीक्षक साहिल वशिष्ट को बालावाला चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। बालावाला चौकी का प्रभार देख रहे उपनिरीक्षक सुनील नेगी को थाना रायपुर भेजा गया है।

उपनिरीक्षक विकास रावत को कोतवाली नगर वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है,विवेक भण्डारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सेलाकुई बनाया गया है। उपनिरीक्षक प्रवीण जोशी को थाना सेलाकुई, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को कोतवाली कैंट, उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह कुमाई व उपनिरीक्षक विनय मित्तल को कोतवाली पटेलनगर, उमेश नेगी को कोतवाली डालनवाला भेजा गया है। 2 एएसआई का स्थानांतरण निरस्त करते हुए कप्तान प्रमेन्द्र द्वारा अपर उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह को कोतवाली डालनवाला, मुख्य अपर उपनिरीक्षक विजय चौधरी को पुलिस लाईन भेजा गया है।


वहीं कप्तान द्वारा 2 अपर उपनिरीक्षको को 6 माह के लिए थाना त्यूणी सम्बद्ध किया है। सम्बद्ध होने वाले अपर उपनिरीक्षको में विजय प्रकाश व सुनील रावत शामिल है।
Comments
comment
date
latest news
कप्तान अजय राष्ट्रपति पदक से हुए सम्मानित

कप्तान अजय राष्ट्रपति पदक से हुए सम्मानित