News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का 03 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ समाप्त

  • Share
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का 03 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ समाप्त

shikhrokiawaaz.com

04/23/2025


हरिद्वार: हरिद्वार में चलाए जा रहे 03 दिवसीय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रशिक्षण शिविर का आज समापन किया गया।

जनपद हरिद्वार में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा चलाए जा रहे 03 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की मोजूदगी में औपचारिक तौर पर समापन किया गया।

शिविर समापन के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा एसपी विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दे रही टीम के सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित करने की आशा व्यक्ति की गई ताकी नशा तस्करों को सजा दिलाने एवं उनकी नशा बेचकर कमाई गई संपत्ति को जब्त करने कार्यवाही सही तरीके से धरातल पर लागू हो।

प्रशिक्षण शिविर में एनसीबी की टीम द्वारा जनपद के अलग-अलग थानों से सम्मिलित हुए विवेचकों को बरामदगी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, जुटाए जाने वाले वैज्ञानिक/ भौतिक साक्ष्य एवं उन्हे कोर्ट में पेश किए जाने के तरीके के साथ ही नशा तस्करों के विरुद्ध गुंडा/ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए नशा बेचकर कमाई गई चल-अचल संपत्ति के जब्तीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। उक्त प्रशिक्षण में उपनिरीक्षक स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक रेंक के जनपद के लगभग 100 पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

समापन कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राईम/ट्रैफिक जितेन्द्र मैहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद में नियुक्त अन्य पुलिस ऑफिसर्स एवं एनसीबी टीम के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
*फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी लगवाने वाले ठग को पिथौरागढ़ पुलिस ने बेंगलूरू से किया गिरफ्तार*

*फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी लगवाने वाले ठग को पिथौरागढ़ पुलिस ने बेंगलूरू से किया गिरफ्तार*