News :
नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार* पं.गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को अपनाकर करें ईमानदारी से जनसेवा: डीएम देहरादून उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में 12 लाख का गबन करने वाला कर्मी गिरफ्तार डिलीवरी लेकर उत्तरकाशी जा रहा पिकअप नागराजाधार के पास खाई में गिरा, पुलिस ने चालक को किया रेस्क्यू क्या विलुप्त होईजालू हमारी पहाड़ी भाषा? बल्लूपुर फ्लाईओवर के जाम छलकाते 8 गिरफ्तार परिचितों ने ही डाला घर में डाका, गहने व नगदी उड़ाई, 2 गिरफ्तार सड़क सुरक्षा के लिए दून पुलिस का बड़ा अभियान, 100 लोगों को बांटे निशुल्क हेलमेट

जमीनों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के गैंगलीडर सहित 3 गिरफ्तार

  • Share
जमीनों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के गैंगलीडर सहित 3 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/12/2025


देहरादून:राजधानी में भूमि अपराधों में लिप्त भू-माफियाओं के विरुद्ध एसएसपी अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उक्त अपराध में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
जिस क्रम में रायपुर पुलिस के द्वारा भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 3 अभियुक्तों 1. नीरज शर्मा पुत्र महेश चन्द शर्मा निवासी सी- 2 कासा टैरेजा अपार्टमेन्ट कैनाल रोड देहरादून, हाल पता 1 गोपाल विहार डांडा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड रायपुर, देहरादून 2.आशु शर्मा पत्नी नीरज शर्मा तथा 3.अंजली शर्मा पत्नी दिनेश चन्द निवासी मौहल्ला किला पुरानी सब्जी मण्डी काशीपुर,उधमसिंह नगर व 4. कु0 ज्योति पंवार पुत्री सोहन सिंह पंवार निवासी लेन न0 -2 शिवगंगा एनक्लेव डाण्डा लखौंड थाना रायपुर, देहरादून, जो पिछले काफी समय से भूमि धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त थे तथा जिनके विरुद्ध जनपद के अलग- अलग थानो  में भूमि धोखाधड़ी के सम्बंध में कई अभियोग पंजीकृत थे, के विरुद प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त प्रकरण में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गए उक्त निर्देशो के अनुपालन मे थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व के थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गयी, गठित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज सोमवार को उक्त प्रकरण में शामिल वांछित गैंगलीडर नीरज शर्मा सहित 03 अभियुक्तों को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
सोनप्रयाग में यात्रा व्यवस्थाओं का एसपी रुद्रप्रयाग ने लिया जायजा

सोनप्रयाग में यात्रा व्यवस्थाओं का एसपी रुद्रप्रयाग ने लिया जायजा