News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

खेतो से पानी की मोटर चुराने वाले 3 गिरफ्तार

  • Share
खेतो से पानी की मोटर चुराने वाले 3 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/09/2025


खानपुर-:  खानपुर के प्रहलादपुरगांव के किसानों के खेतों से पानी की मोटर व तार चुराने वाले 3 अभियुक्तो को पुलिस ने आज 

मुजफ्फरनगर के शेरपुर बस अड्डे पुरकाजी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है।


कल मंगलवार को खानपुर अंतर्गत प्रहलादपुर निवासी प्रविन्द्र कुमार द्वारा खानपुर थाने में तहरीर दी गई कि देर रात उनके व और किसानों के खेतो से चोरों द्वारा बिजली से चलने वाली पानी की मोटर व केबिल तार चोरी कर ली है।


पुलिस द्वारा मामले में शिकायत दर्ज कर चोरों की धरपकड़ को अलग अलग पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा मैन्युअल पुलिसिंग के साथ ही मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया जिनके जरिये पुलिस टीम ने खानपुर से बाहर जाने वाले रास्तों पर अभियुक्तो के सम्बंध में जानकारी जुटाई। कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा चोरी के सम्बन्ध में साक्ष्य व जानकारी जुटाते हुए चोरों को ट्रेस करते हुए आज शेरपुर बस अड्डे पुरकाजी मुजफ्फरनगर से स्थानीय नागरिकों की मदद से चोरी में संलिप्त 3 अभियुक्त लवप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी- ग्राम तुगलपुर थाना खानपुर, दविन्द्र सिंह पुत्र सुब्बा सिंह निवासी- ग्राम तुगलपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार, दविन्द्र सिंह पुत्र साहब सिह निवासी- ग्राम बढ़ीवाला थाना पुरकाजी उत्तर प्रदेश ।

 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तो से पूछताछ करते हुए उनके पास से बिजली से चलने वाली 04  पानी की मोटर व चोरी में घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व कार बरामद की गई है।


Comments
comment
date
latest news
आपरेशन मुक्ति: 6 बच्चों को किया चिन्हित, स्कूल में होगा दाखिला

आपरेशन मुक्ति: 6 बच्चों को किया चिन्हित, स्कूल में होगा दाखिला