देहरादून-: देहरादून पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आज शुक्रवार को जनपद के 3 चौकी प्रभारी समेत 21 उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षको का तबादला किया है। 1 अपर उपनिरीक्षक का पूर्व में हुआ तबादला भी कप्तान द्वारा निरस्त कर पूर्व की तैनात स्थल पर वापिस भेजा गया है।
पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आदेश जारी करते हुए उपनिरीक्षक दिनेश चमोली को चौकी प्रभारी, आईएसबीटी, ऋषिकेश बनाया है, वहीं उपनिरीक्षक विनेश कुमार को एम्स चौकी व उपनिरीक्षक देवेंद्र पंवार को चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट बनाया है। उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बंसत विहार, उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नेहरुकोलोनी, उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक पटेलनगर, उपनिरीक्षक जसपाल गुसाईं को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर, उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक डोईवाला बनाया गया है।
उपनिरीक्षक राजीव धारीवाल को थाना बसन्त विहार, उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर को कोतवाली पटेलनगर, उपनिरीक्षक प्रमोद शाह को कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि को एसआईएस शाखा, उपनिरीक्षक अमन चड्ढा को एसआईएस शाखा, उपनिरीक्षक सोमवीर को थाना रायपुर, उपनिरीक्षक मुकेश नेगी को कोतवाली ऋषिकेश, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को थाना रायवाला, उपनिरीक्षक जगदम्बा को थाना प्रेमनगर, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर नौटियाल को थाना प्रेमनगर भेजा गया है।
एएसआई देवेंद्र नेगी को कोतवाली पटेलनगर,
एएसआई मनमोहन को थाना क्लेमेनटटाउन भेजा गया है। कप्तान ने एएसआई अजय प्रकाश भट्ट को कोतवाली विकासनगर से कोतवाली कैंट भेजे जाने के 8 सितंबर के आदेश को रद्द करते हुए उन्हें पूर्व की तैनाती पर वापिस भेजा गया है।