News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात

  • Share
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात

shikhrokiawaaz.com

09/02/2026


देहरादून:-  मिड-करियर प्रोग्राम(एमसीटीपी-III) के अंतर्गत उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए भारत के वरिष्ठ राजनयिक आलोक रंजन झा, हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया टू ज़ाम्बिया(लुसाका), देवेश उत्तम, एम्बेसडर ऑफ इंडिया टू लिथुआनिया(विलनियस) व  मयंक जोशी, हाई कमिश्नर ऑफ इंडिया टू जमैका(किंग्स्टन) ने आज सरदार पटेल भवन, देहरादून में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ से शिष्टाचार भेंट की।


भेंट के दौरान पुलिस महानिदेशक ने राजनयिकों को उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस द्वारा किए जा रहे आपदा राहत एवं बचाव कार्यों, सीमा सुरक्षा प्रबंधन, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, चारधाम एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन तथा कुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।


उन्होंने तकनीक आधारित पुलिसिंग, ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी, यातायात प्रबंधन, त्वरित आपदा प्रतिक्रिया, साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय को प्रभावी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण आधार बताया। इस दौरान उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं तीर्थाटन के बढ़ते स्वरूप के दृष्टिगत सुरक्षित एवं सुचारु व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।


वहीं तीनों राजनयिकों ने जाम्बिया, लिथुआनिया एवं जमैका की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं तथा इन देशों की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में संक्षिप्त जानकारी साझा की। भारत के साथ इन देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा सुरक्षा, तकनीक, आपदा प्रबंधन एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज के पारस्परिक आदान-प्रदान की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।


भेंट के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलती सुरक्षा चुनौतियों, साइबर अपराध, आपदा प्रबंधन एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे समसामयिक विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।


पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इस प्रकार के संवाद से पुलिसिंग एवं सुरक्षा के क्षेत्र में वैश्विक अनुभवों और बेस्ट प्रैक्टिसेज के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा तथा पारस्परिक सहयोग की नई संभावनाएं विकसित होंगी।


Comments
comment
date
latest news
नंदा-सुनंदा योजना के तहत अब तक 93 बालिकाओं की शिक्षा 33.50 लाख से पुनर्जीवित

नंदा-सुनंदा योजना के तहत अब तक 93 बालिकाओं की शिक्षा 33.50 लाख से पुनर्जीवित