News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

*283 ग्राम स्मैक के साथ बरेली का आरोपी गिरफ्तार*

  • Share
*283 ग्राम स्मैक के साथ बरेली का आरोपी गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

08/24/2026


किच्छा:नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत कुमाऊँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। परिक्षेत्रीय एसओटीएफ और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 283 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने अकबर पुत्र बन्ने अली (40 वर्ष) निवासी रहमानपुर, थाना बिसारगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 283 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

बरामद मादक पदार्थ के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी एसओटीएफ कुमाऊँ रेंज मय टीम, उपनिरीक्षक पवन जोशी, कोतवाली किच्छा तथा कांस्टेबल उमेद गिरी, चौकी दरऊ, थाना किच्छा शामिल रहे।

कुमाऊँ पुलिस ने कहा कि “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाते हुए नशामुक्त और सुरक्षित उत्तराखण्ड का निर्माण करना है।
Comments
comment
date
latest news
देहरादून में होगी विशेष लोक अदालत,ऋण संबंधी मामलों का होगा निस्तारण

देहरादून में होगी विशेष लोक अदालत,ऋण संबंधी मामलों का होगा निस्तारण