News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

24 वर्षीय स्कूटी चोर गिरफ्तार

  • Share
24 वर्षीय स्कूटी चोर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/29/2025


लक्ष्मणझूला-:  थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में रिजॉर्ट के पास खड़ी एक स्कूटी को चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

कल शुक्रवार को वादी पवन सिंह, निवासी- बूँगा,सतपुली द्वारा लक्ष्मणझूला पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि मोहन चट्टी फ्रेंड्स अड्डा रिजॉर्ट के पास दो दिन पूर्व उनके द्वारा अपनी स्कूटी (संख्या- डीएल 3 एसबीआर 6630 खड़ी की गई थी और वह अपने निजी कार्य से बाहर चला गया था लेकिन जब शुक्रवार सुबह वह अपनी स्कूटी लेने पहुंचा तो उनकी स्कूटी वहां पर नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे चोरी कर दिया गया था। मामले में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा धारा-303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा मोहन चट्टी के आसपास व घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा मामले में आसपास के लोगो से पूछताछ की व सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। तकनीकी सहायता व कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए सभी चेकिंग प्वाइट्स पर चोरी हुई स्कूटी को भी बरामद करने हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में चोरी हुई स्कूटी को अमित(24) पुत्र बुद्ध प्रकाश, निवासी- ग्राम गांवड़ी, बागड़पुर, थाना- गढ़मुक्तेश्वर, जिला- हापुड़ उ0प्र0 को चीला रोड़ के पास से चोरी की हुई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
कप्तान सर्वेश ने किया भव्य बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों का निरीक्षण

कप्तान सर्वेश ने किया भव्य बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों का निरीक्षण