News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

डेढ किलो चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
डेढ किलो चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/23/2024


उत्तरकाशी-: नशे के खिलाफ अभियान में उत्तरकाशी पुलिस को डेढ़ किलो चरस के साथ दो तस्करो को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

वर्ष 2025 तक उत्तरकाशी को ड्रग्स फ्री बनाने को उत्तरकाशी कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह व उनकी टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही में कल शुक्रवार को शाम उत्तरकाशी, तेखला पुल के पास से दो अभियुक्त 1-अनिल सिंह(36) पुत्र देव चन्द निवासी- ग्राम स्यावा पोस्ट- सोरा, भटवाडी उत्तरकाशी व 2-रमेश राणा(40) पुत्र विजेन्द्र सिंह राणा निवासी बयाणा, पोस्ट मनेरी उत्तरकाशी को क्रमशः 733 ग्राम तथा 775 ग्राम कुल 1 किलो 508 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के पास से बरामद चरस की कीमत कुल 3 लाख रुपये आंकी गयी है।

दोनो अभियुक्तो के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
1 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक होंगी इग्नू की परीक्षा

1 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक होंगी इग्नू की परीक्षा