News :
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में देवभूमि की सानिया व पार्थ ने जीता रजत 8.73 ग्राम एमडीएमए संग 2 तस्कर गिरफ्तार चमोली पुल पर जिंदगी और मौत के बीच था युवक, पुलिस ने समय रहते थामा हाथ ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले रही कांस्टेबल जसवंती को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई खुद की गाड़ी का टूटा शीश तो डांट के डर से चुराया किसी और का ई रिक्शा सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की तार चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार *सहकारिता ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी* पुलिस लाईन ने दून पुलिस ने दी सेवानिवृत्त कर्मियों को यादगार विदाई यूटीईटी परीक्षा में अपने स्थान पर मुन्नाभाई बिठाने वाला युवक गिरफ्तार मेरी धरती पहाड़, मेरा हौसला बेमिसाल

8.73 ग्राम एमडीएमए संग 2 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
8.73 ग्राम एमडीएमए संग 2 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/30/2026


देहरादून-: अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए एमडीएमए तस्करी कर लाकर राजधानी के अलग-अलग कॉलेज के छात्रो को बेचने की फिराक में आये 2 तस्करों को प्रेमनगर पुलिस ने 8.73 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। दोनो अभियुक्त एक निजी कॉलेज के छात्र है।
आज गुरुवार को थाना प्रेमनगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर पौंधा के पास से दो अभियुक्तों 1-आदिल मोन(22) पुत्र मुस्तफा निवासी पालातील कोडंगालूर हाउस जिला मलप्पपुरम, केरला, हाल पता ठाकुरपुर रोड, कोतवाली प्रेमनगर, जनपद देहरादून,व 2-साबिर अली(25) पुत्र अब्दुला निवासी ग्राम मंजेरी टाउन नियर बॉय हाय स्कूल मंजेरी पोस्ट ऑफिस, नारू गैरा थाना मंजेरी जिला मलप्पपुरम, केरला हाल पता ठाकुरपुर रोड, कोतवाली प्रेम नगर, जनपद देहरादून को कुल 8.73 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में धारा 8/22/37 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

पुलिस ने बताया कि दोनो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो एक निजि शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार अपने मंहगे शौकों को पूरा करने के लिये वे एमडीएमए को सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे, जिसे वह शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। 

पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां हुई है,जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
मोबाइल छीन फरार होने वाला युवक गिरफ्तार

मोबाइल छीन फरार होने वाला युवक गिरफ्तार