News :
ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 12 लाख धोखधड़ी मामले में पुत्र के बाद पिता भी गिरफ्तार खुशखबरी: देहरादून जू में उत्तराखंड़ वासी कर सकेंगे सफेद टाइगर के दीदार मां नन्दा के दरबार में पहुंचे डीएम-एसपी, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बैंक का शटर तोड़ चोरी करते युवक को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार कुख्यात अपराधियो पर चला कानून का डंडा, 10 अभियुक्तो समेत 13 की अवैध संपत्तियां ध्वस्त शिक्षक दिवस:गुरु के ज्ञान से संवरता है भविष्य दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

58 ग्राम हेरोइन संग 2 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
58 ग्राम हेरोइन संग 2 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/10/2025


नानकमत्ता-: नशे के खिलाफ उधमसिंह पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में कल शुक्रवार को नानकमत्ता पुलिस को एक और सफलता तब मिली जब पुलिस ने 58 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्करो को गिरफ्तार किया।

कल शुक्रवार को थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी प्रतापपुर के ग्राम जोगीठेर क्षेत्र में चेकिंग व पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 2 व्यक्तियों कुलवंत सिंह पुत्र नजर सिंह व महेंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी ग्राम जोगीठेर थाना नानकमत्ता उधमसिंह नगर 
को रोका और दोनों को चेक करने पर पुलिस ने उनके पास से कुल 58 ग्राम स्मैक हीरोइन बरामद की।अभियुक्तो द्वारा नानकमत्ता समेत खटीमा तथा सितारगंज क्षेत्र में नशा सप्लाई किया जाता था। 

अभियुक्तों ने पूछताछ पर ग्राम जोगीठेर तथा आसपास के थाना क्षेत्र के अन्य नशा तस्करों के नाम भी पुलिस को बताए हैं जिनके विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। अभियुक्तों की नशा बेचकर कमाई गई अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड में यूसीसी जल्द, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फिर दिए संकेत; एक्स पर लिखी ये बात...

उत्तराखंड में यूसीसी जल्द, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फिर दिए संकेत; एक्स पर लिखी ये बात...