काठगोदाम-: प्रदेश में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ एसटीएफ़ की ताबड़तोड़ कार्यवाही के क्रम में एसटीएफ़ कुमाऊं ने काठगोदाम क्षेत्र में 2 तस्करों को 1.50 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
कुमाऊं क्षेत्र में बॉर्डर क्षेत्रो से लगातार बढ़ती तस्करों की धमक व आंतरिक क्षेत्रो में युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने पर अंकुश लगाने को एसटीएफ़ द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित करते हुए सटीक सूचना पर थाना काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 1. मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी ग्राम बामन चापड़, तहसील एवं थाना पाटी, जनपद चम्पावत व 2. संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी ग्राम अनरपा, तहसील एवं थाना पाटी, जनपद चम्पावत को कुल 01 किलो 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना काठगोदाम में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तो से बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये है।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे जनपद चम्पावत क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे तथा उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर क्षेत्र में बेचते थे।एसटीएफ़ द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।