News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

998 पाउच कच्ची शराब तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
998 पाउच कच्ची शराब तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/07/2024


लालकुआं-: जनपद नैनीताल में नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ पुलिस कप्तान नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा की टीम द्वारा की  जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही में लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत चोरगलिया पुलिस द्वारा आज गुरुवार को दो अलग अलग मामलों में गोलापार क्षेत्र से कच्ची शराब की तस्करी करते दो तस्करो को कुल 998 पाउच के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष चोरगलिया भुवन राणा के नेतृत्व मे आज गुरुवार को पुलिस टीम द्वारा 02 अलग-अलग मामलों में चैकिंग के दौरान गोलापार क्षेत्र में मोटसाईकिल से अवैध शराब की तस्करी कर रहे
बलकार सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी- धौराड़ाम नजीमाबाद किच्छा जिला उधमसिंहनगर व  परमजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी- धौराडाम नजीमाबाद किच्छा जिला उधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त बलकार के पास से पुलिस ने 446 पाउच व परमजीत के पास से 452 पाउच कुल 998 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

अभियुक्तो के खिलाफ थाना चोरगलिया में धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
नशीले इंजेक्शन व सार्वजनिक स्थान पर ताश खेलते कुल 4 गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन व सार्वजनिक स्थान पर ताश खेलते कुल 4 गिरफ्तार