News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

7 किलो अफीम संग 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  • Share
7 किलो अफीम संग 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/30/2025



पुलभट्टा-:  नशे के खिलाफ एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्यवाही में एसटीएफ द्वारा कल सोमवार को एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा कल थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ मिलकर
यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से 2 अन्तर्राज्यीय तस्करों को 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से लगातार नशे की सप्लाई व अंदरूनी क्षेत्रो में सक्रिय ड्रग्स पैडलरो के खिलाफ एसटीएफ़ की टीम द्वारा लगातार सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की कुमायूँ टीम द्वारा पुलभट्टा पुलिस के साथ स संयुक्त कार्यवाही में कल सोमवार को उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर समीप उधमसिंह नगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्र से 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर 1-चमन प्रकाश(30) पुत्र पूरन लाल, निवासी गेलाडांडा, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली, उ0प्र0, 2- महावीर(18) पुत्र रामचन्द्र, निवासी सल्लन नगर, थाना बिनावर, जनपद बदांयू, उ0प्र0 को 7 किलो 42 मिलीग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया।  

नवनीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनो अन्तर्राज्यीय तस्कर उत्तर प्रदेश के बरेली व बदायूँ जनपदों के रहने वाले हैं और लम्बे समय से नशे के कारोबार में लिप्त हैं। उनके द्वारा पूर्व में कई बार उत्तराखंड में नशे की बड़ी खेप पहुँचायी है।

पकड़े गया तस्कर चमनप्रकाश के ऊपर उ0प्र0 के विभिन्न थानों में हत्या, लूट व एनडीपीएस एक्ट के कुल 07 मुकदमें तथा महावीर के खिलाफ उ0प्र0 में एनडीपीएस एक्ट के 02 मकदमें पंजीकृत हैं। पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में अफीम की सप्लाई करते हैं। 
 दोनों अभियुक्त इसी महीने बरेली जिला कारागार से जमानत में रिहा होकर आये हैं। कल जब दोनों एक मोटरसाइकिल के जरिये उत्तराखंड के रुद्रपुर में अफीम बेचने को ला रहे थे तो एसटीएफ़ द्वारा पुलिस टीम के साथ मिलकर अभियुक्तो को धरा।


एसटीएफ़ द्वारा दोनों तस्करो से उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनो अभियुक्तो से कई तस्करो के नामो की जानकारी हुई है,जिसपर एसटीएफ द्वारा कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह की विशेष भूमिका रही।
Comments
comment
date
latest news
 प्रदेश के बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा वीरता पुरस्कार, राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार

प्रदेश के बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा वीरता पुरस्कार, राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार