News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

30 ग्राम स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

  • Share
30 ग्राम स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/23/2024


उधमसिंहनगर:प्रदेश में बढ़ रही नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है, जिस क्रम में कुमाऊँ एसटीएफ द्वारा दो नशा तस्करों को तीस ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियान के तहत एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स डीलरों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिस क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ आर. बी. चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ(एन्टी नारकोटिक्स)पावन स्वरुप के नेतृत्व में टीम द्वारा आज थाना गदरपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद उधम सिंह नगर के थाना गदरपुर क्षेत्र में मोतियापूर तिराहे के पास से 02 अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर हैदर अली(उम्र24) पुत्र निजामुद्दीन, निवासी तिकोनिया धोबियान मस्जिद के पास, थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद,व शबाना उर्फ गुलनाज(उम्र25)पत्नी नदीम निवासी तिकोनिया धोबिया मस्जिद के पास थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद,को 30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तगण पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे, गिरफ्तार अभियुक्त स्मैक मुरादाबाद से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर  गदरपुर व दिनेशपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहे थे,जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्ता शाबाना उर्फ गुलनाज पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुकी है।
Comments
comment
date
latest news
फौजी बनकर युवती से ठगे 1.25 लाख, गिरफ्तार

फौजी बनकर युवती से ठगे 1.25 लाख, गिरफ्तार