News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

चैन झपटने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
चैन झपटने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/11/2024


ऋषिकेश-: आईडीपीएल अंतर्गत मीरा नगर में शाम को टहल रहे एक व्यक्ति के गले से सोने की चैन झपटने वाले बाइक सवार दो अभियुक्तो को ऋषिकेश पुलिस द्वारा लूटी गई चैन समेत कल मंगलवार को गोल चक्कर आईडीपीएल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

 बीती 1 सितम्बर को आईडीपीएल निवासी वादी सुनील नेगी ने ऋषिकेश कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई कि  1 सितम्बर को मीरा नगर मुख्य मार्ग पर जब वह अपने घर के पास टहल रहे थे तो एक स्प्लेंडर सवार 02 व्यक्तियों द्वारा पीछे से आकर उनके गले से चेन को झपट ली व फरार हो गए। मामले में पुलिस द्वारा धारा 304(2) बीएनएस में शिकायत दर्ज की गई थी।

ऋषिकेश पुलिस द्वारा मामले में पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में पकड़े गए अभियुक्तो की वर्तमान की स्थिति की जानकारी जुटाई गई व घटनास्थल व उसके आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण करते हुए अभियुक्तो की जानकारी जुटाई गई। अपनी तफ़्तीश के क्रम में कल मंगलवार को ऋषिकेश पुलिस द्वारा एक मुखबिर की सूचना पर वादी से लूट करने वाले दोनों अभियुक्त मोहित सिह(21) पुत्र धीरेन्द्र उर्फ धीर सिंह निवासी- गाव बंजरिया, थाना शीशगढ, जिला बरेली, उ0प्र0 हाल किरायेदार गली न0 14 रूषा फार्म, श्यामपुर, ऋषिकेश, देहरादून, 
कुलदीप सिंह(20) पुत्र स्व0 मान सिह निवासी- ग्राम-भेटुवा थाना पिलानी जिला हरदोई उ0प्र0 हाल किरायेदार- पुराने रेलवे स्टेशन के सामने बर्फ फैक्ट्ररी, ऋषिकेश देहरादून को गोल चक्कर आईडीपीएल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तो के पास से वादी की लूटी हुई चैन, एक तमंचा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किये है।
Comments
comment
date
latest news
*लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखरता

*लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखरता "ऑपरेशन स्माइल