News :
आपरेशन प्रहार: शातिर बदमाश की डोईवाला पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी लगी मोहब्बेवाला में अनियंत्रित ट्रक ने एक ट्रक व ऑटो समेत 5 गाड़ियों को मारी टक्कर श्रद्धालुओं की सेवा में उत्तरकाशी पुलिस,चारधाम यात्रा से पहले पुख्ता तैयारी एसटीएफ़ की म्यूल खातों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, प्रदेश भर में संचालित 15 म्यूल खातों में करोड़ो की धोखाधड़ी पकड़ी, 2 गिरफ्तार अब नहीं बचेगा कोई ड्रग सौदागर: आईजी कुमायूँ डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ता भारत आपरेशन प्रहार: फर्जी बिजली अधिकारी बन ढाई लाख की ऑनलाइन ठगी, ठग झारखंड से गिरफ्तार दून पुलिस ने 12वीं जीता वॉलीबाल चैंपियन का खिताब हाईवे पर स्टंट और रैश ड्राइविंग भारी पड़ी, 3 गाड़ियां सीज 19 अप्रैल को चारधाम 2026 का आगाज, एडीजी लॉ एंड आर्डर ने उत्तरकाशी पुलिस बल में यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने को भरा जोश

अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

  • Share
अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/30/2024


हरिद्वार:एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में जनपद पुलिस लगातार अपराधियों जेल भेज रही है, जिस क्रम में हरिद्वार पुलिस ने अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,उक्त गिरोह द्वारा मोटी रकम निकालने वाले बुजुर्गों व सीधे साधे लोगों को चिन्हित कर घटना को अंजाम दिया जाता था।
जानकारी हो कि बीती 23 अक्टूबर को शिकायतकर्ता तीरथ पाल सिह निवासी कर्णपुर खानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा 21 अक्टूबर को अज्ञात अभियुक्त द्वारा कस्बा बजार निकट एस0बी0आई0 बैक से शिकायकर्ता की जेब से 24 हजार रुपये चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई गई।
उक्त शिकायत पर पुलिस लक्सर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरो को खंगाला व स्थानीय स्तर पर मैनुअली जानकारी जुटाकर कडी से कड़ी जोड़कर अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सरगना मौहम्म्द मारूफ पुत्र मौहम्मद फारूख निवासी मौहल्ला सराय खालसा खिन्नी वाली दरगाह कोतवाली सिविल लाईन मुरादाबाद उ0प्र0, व मलिक खान पुत्र मौहम्मद हारून  निवासी मौहल्ला सराय खालसा खिन्नी वाली दरगाह कोतवाली सिविल लाईन मुरादाबाद उ0प्र0,को 20 हजार नगद पैसो के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी देहात क्षेत्र के बैकों के बाहर घूमकर मोटी रकम निकालने वाले बुजुर्ग व सीधे-साधे लोगों को चिन्हित कर किसी तरह अपने जाल में फंसाकर टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देते थे।

Comments
comment
date
latest news
चाय के बर्तन में थूकना अभियुक्त को पड़ा भारी

चाय के बर्तन में थूकना अभियुक्त को पड़ा भारी