
देहरादून-: उत्तराखंड सरकार ने कल बुधवार को उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के उत्थान, अलग-अलग क्षेत्रो में उत्तराखंड को पहचान दिलाने व विशेष योगदान देने वाले 15 महानुभावो को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करने की घोषणा की है। उत्तराखंड के उन सभी 15 महानुभावो को कल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को प्रदान किया जाएगा। उनको राजनीतिक व शासकीय सेवा में अतुलनीय योगदान देने के लिए मरणोपरांत यह गौरव प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान को डॉ0 जीवन सिंह तितियाल,उद्यम के क्षेत्र में मनमोहन भारद्वाज, फ़िल्म जगत में उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध करने वाली अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, उत्तराखंड लोक जागर गायक हेमा नेगी करासी,जौनसार क्षेत्र की प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ0रेशमा शाह, शिक्षा व पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने को डॉ0गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता अनीता थपलियाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कश्मीर सिंह, पर्यावरण संरक्षण के लिए सुरेश, खेल(क्रिकेट) में उत्तराखंड को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली एकता बिष्ट, खेल(एथलेटिक्स) में राष्ट्रीय पहचान बनाने वाली अंकिता ध्यानी, बॉक्सिंग में उत्तराखंड को पहचान दिलाने वाली निकिता चंद व एशियाड में कांसा जीतने वाले मुक्केबाजी कपिल पोखरिया को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उत्तराखंड गौरव सम्मान उत्तराखंड राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इसकी शुरुआत वर्ष 2021 में राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई थी। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाली विभूतियों को प्रदान किया जाता है।

