देहरादून-: हाल ही में निरीक्षक से सीओ पद पर उन्नति पाए 3 अधिकारियों व 10 सीधी भर्ती के पीसीएस अधिकारियों समेत 1 एएसपी(आईपीएस) अधिकारी को पुलिस मुख्यालय द्वारा कल सोमवार को उनकी नई तैनाती व नई जिम्मेदारियां सौपीं गयी है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार शाम आदेश जारी करते हुए 1 सहायक पुलिस अधीक्षक(आईपीएस) 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक एवं 03 पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों, कुल 14 अधिकारियों की विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों में लंबे समय से रिक्त रहे पदों पर तैनात किया गया है।
आईपीएस(2023) देव व्रत जोशी को सहायक पुलिसअधीक्षक (एएसपी) जनपद हरिद्वार बनाया गया है। निरीक्षक से सीओ बने राजेश शाह को जनपद बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार व नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय, देहरादून में नवीन तैनाती दी गयी है।
वहीं पीसीएस की सीधी भर्ती के उपरान्त प्रशिक्षण पूर्ण करने उपरान्त 10 नए सीओ को भी मुख्यालय द्वारा उनकी नवीन जिम्मेदारी सौपीं गयी है। दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल,आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग व विनय सिंह को नैनीताल में पहली जिम्मेदारी मिलेगी।