News :
उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता पर सरकार का जोर किराये के मकान में चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा, सरगना समेत 4 महिला गिरफ्तार 114 ग्राम हेरोइन के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार नाबालिक युवती को भगा कर ले गया 2 साल से फरार युवक हरियाणा से गिरफ्तार राजपुर की सड़कों पर तमंचा लहराते 3 युवक का दून पुलिस ने निकाला खुमार, गिरफ्तार एसडीआरएफ ने रचा इतिहास, ISO सर्टिफिकेट हासिल करने वाला पहला दल बना एसडीआरएफ नशामुक्त उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री धामी ने किया वॉकथॉन का शुभारंभ 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा शातिर ईनामी चोर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार इंदिरा गांधी क्षेत्रीय केंद्र देहरादून में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न किडनी के इलाज में मदद का झांसा देकर महिला के बैंक खाते को बनाया साइबर ठगी का हथियार

114 ग्राम हेरोइन के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

  • Share
114 ग्राम हेरोइन के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/23/2026


चम्पावत-: आपरेशन प्रहार के तहत एसओजी चम्पावत व टनकपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 114 ग्राम हेरोइन(स्मैक) के साथ बरेली के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कल गुरुवार को एसओजी चम्पावत एवं थाना टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन टनकपुर के निकट बिचई–मनिहारगोठ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को 114 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया। चेकिंग टीम द्वारा अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की कीमत 35 लाख रुपये है।

गिरफ्तार अभियुक्त इस्लाम अंसारी पुत्र अब्दुल अंसारी, निवासी एजाजनगर, सैटेलाइट के पास, थाना बारादरी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश का तस्कर है।कोतवाली टनकपुर में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस कप्तान रेखा यादव ने बताया कि अभियुक्त जब्त स्मैक मीरगंज, बरेली निवासी दानिश अली एवं उसकी पत्नी निशि खान द्वारा टनकपुर में एक व्यक्ति को पहुंचाने के लिए दी गई थी। पूछताछ में यह भी बताया गया कि उक्त दंपति कुरियर सेवा का कार्य करता है और अभियुक्त उनके कुरियर से संबंधित सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाता है।



कप्तान रेखा ने बताया कि मादक पदार्थों की आपूर्ति, सप्लाई चैन मे संभावित नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच की जा रही है। उक्त व्यक्तियों की भूमिका की पुष्टि विवेचना के दौरान की जाएगी।

Comments
comment
date
latest news
नववर्ष से अब तक 585 शराबियों को बस सेवा की सवारी से थाने लाई दून पुलिस

नववर्ष से अब तक 585 शराबियों को बस सेवा की सवारी से थाने लाई दून पुलिस