News :
एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार डीएम-एसपी ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर लिया जायजा, सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ बचाव कार्य के निर्देश* नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर धारचुला पुलिस का शिकंजा, व्हील क्लैम्प लगाकर किए चालान* चमोली पुलिस के जवानों ने सड़क से बोल्डर हटाकर सुचारू कराया यातायात घर के आगे से साईकिल चुराने वाला युवक गिरफ्तार बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल टली गोपेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर, न्याय तक पहुंच आसान बनाने पर जोर

कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू

  • Share
कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू

shikhrokiawaaz.com

09/28/2026

उत्तरकाशी-: उत्तराखंड़ के पहाड़ी जनपदो में शनिवार से ही हो रही भारी बर्फबारी के बीच उत्तरकाशी के कालिंदी खाल, ऑडिन कॉल व माउंट जॉइन ट्रैकिंग लोकेशन्स में कई विदेशी समेत भारतीय ट्रेकर्स के फंस गए। ट्रेकर्स के बर्फबारी में फंसे होने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ द्वारा कल रविवार से ही 2 लोकेशन्स पर चलाये आपरेशन में ऑडिन कॉल से सभी 29 ट्रेकर्स को सकुशल रेस्क्यू किया है वहीं कालिंदी खाल से आज दोपहर तक 11 ट्रेकर्स को रेस्क्यू टीम द्वारा हेली माध्यम से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है।

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि 26 को उत्तरकाशी के ऊंचे पहाड़ी इलाके में हुई बर्फबारी के बीच 26 सितम्बर की देर रात एसडीआरएफ को यूएसडीएमए के माध्यम से सूचना मिली थी कि कालिंदी खाल, ऑडिन कॉल व माउंट जोगिन ट्रैकिंग में विदेशी व देशी ट्रेकर्स फंसे है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ द्वारा अपनी स्पेशल हाई एल्टीट्यूड टीम को रिज़र्व में रखा गया था, वहीं एसडीआरएफ,आर्मी व पैरामिलिट्री के जवानों की संयुक्त टीम द्वारा कल रविवार व आज सोमवार को आपरेशन चलाते हुए कालिंदी पास में फंसे 19 ट्रेकर्स में से 11 ट्रेकर्स को सकुशल रेस्क्यू कर हर्षिल हेलीपैड लाया गया। दोपहर 2 बजे के बाद मौसम के फिर बिगड़ने के चलते रेस्क्यू आपरेशन स्थगित करना पड़ा। हालांकि 8 शेष ट्रेकर्स के साथ एसडीआरएफ के 2 जवानो को मौके पर सहायता के लिए रखा गया है।उन्होंने बताया कि कल मंगलवार तड़के सुबह ही मौसम साफ होते ही रेस्क्यू टीम द्वारा बचाव कार्य पुनः शुरू करते हुए बचे हुए 8 ट्रेकर्स को भी सकुशल हेलीकाप्टर के माध्यम से रेस्क्यू करने को अभियान चलाया जाएगा।

  अर्पण यदुवंशी ने बताया कि ऑडिन कॉल में भी 29 ट्रेकर्स के फंसे होने की सूचना मिली थी जिन सभी को रेस्क्यू टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं माउंट जोगिन में भी कुछ ट्रेकर्स के फंसे होने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ द्वारा रेकी की गई है। एसडीआरएफ द्वारा हाई एल्टीट्यूड में फंसे हुए ट्रैकर्स को ट्रैक कर लिया गया है। जिनको बचाने को कल सुबह रेस्क्यू आपरेशन आपरेशन चलाया जाएगा।

सेनानायक ने बताया कि इस पूरे आपरेशन में 20 जवानो की 3 टीमें बनाई गई थी, जोकि असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में उक्त ऑपरेशन्स चला रहे थे। वहीं इस अभियान के लिए 8 लोगो की एक रिजर्व्ड टीम को भी स्टैंडबाई में रखा गया है।
Comments
comment
date
latest news
कांग्रेस को झटका,बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने भाजपा का थामा दामन

कांग्रेस को झटका,बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने भाजपा का थामा दामन