
देहरादून-: कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ क्षेत्र में चलाए चेकिंग अभियान में कल रविवार को एक अभियुक्त को 10.19 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
कल रविवार को कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर राशिद(25)पुत्र इरशाद निवासी आजाद कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून को 10.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था। अभियुक्त बरामद स्मैक को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में था।

