News :
स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार

स्कूल ड्राप आउट 10 बच्चो का स्कूल में पुनः करवाया दाखिला

  • Share
स्कूल ड्राप आउट 10 बच्चो का स्कूल में पुनः करवाया दाखिला

shikhrokiawaaz.com

04/23/2025


पौड़ी-: उत्तराखंड पुलिस के बहुउद्देशीय, सार्थक अभियान 'ऑपरेशन मुक्ति' के तहत पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह की टीम द्वारा किन्ही न किन्ही कारणों से शिक्षा से वंचित हो चुके बच्चो को   पुनः स्कूल में दाखिल करवाया गया।

 प्रभारी एएचटीयू के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति पुलिस टीम द्वारा जनपद में ऐसे बच्चे जो किन्हीं कारणों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और शिक्षा से वंचित रह रहे हैं या स्कूल से ड्रॉप-आउट कर भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी जैसे कार्यों में लगे है उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए ऐसे बच्चों का चिह्नीकरण कर स्कूलों में बच्चों के एडमिशन कराये जाने सम्बन्धी सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा महिला उपनिरीक्षक सुमनलता के नेतृत्व में ऐसे 10 बच्चों का दाखिला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयरामपुर दुगड्डा  में कराया गया है यह बच्चे स्कूल को छोड़कर मजदूरी, भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी जैसे कार्य कर रहे थे। इन सभी बच्चों के परिजन शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं थे जिन्हें ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया शिक्षा के महत्व को बताते हुए बच्चों का स्कूलों में दाखिला कर उनके भविष्य उज्जवल करने हेतु प्रेरित किया गया था।
Comments
comment
date
latest news
नामी कंपनियों में नौकरी लगाने के नाम 23 लाख की ठगी करने वाले 3 साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार, दुबई,चीन व पाकिस्तान से जुड़े है तार

नामी कंपनियों में नौकरी लगाने के नाम 23 लाख की ठगी करने वाले 3 साइबर ठग दिल्ली से गिरफ्तार, दुबई,चीन व पाकिस्तान से जुड़े है तार