
देहरादून-: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य सरकार को एक जनपद में 5 साल से अधिक समय से टिके अधिकारियो के फेरबदल के निर्देश दिए गए थे, जिस क्रम में कल से ही आज बुधवार को शासन स्तर से बड़े पैमाने पर आईएएस, पीसीएस व पुलिस कप्तानों में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे।
जिस क्रम में आज बुधवार देर शाम होते होते शासन ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश के 10 आईएएस, 20 पीसीएस अधिकारियो के तबादले कर दिए गए है।
शासन द्वारा जारी आदेश में आईएएस निधि यादव से पंचायती राज निदेशालय, देहरादून का कार्यभार वापिस लिया गया है,हालांकि उनपर अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग यथावत है। सीडीओ देहरादून अभिनव शाह को अपर सचिव-पर्यटन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद्, देहरादून की जिम्मेदारी दी गयी है। उनके स्थान पर दीपक सैनी को सीडीओ देहरादून बनाया गया है। प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़, अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा, आशिमा गोयल को नगर आयुक्त,नगर निगम हल्द्वानी, दीपक रामचन्द्र सेठ को मुख्य विकास अधिकारी चमोली, राहुल आनन्द को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी, गौरी प्रभात को सन्युक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में जीवन सिंह नगन्याल को आयुक्त, गन्ना चीनी काशीपुर ऊधमसिंहनगर, त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल,नैनीताल, अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज निदेशालय, देहरादून, रामजी शरण शर्मा को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एजेन्सी (आईटीडीए), देहरादून, जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून, श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून, नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी चमोली,विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त, गन्ना चीनी, काशीपुर, प्रधान प्रबन्धक-चीनी मिल, किच्छा, ऊधमसिंहनगर, पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार,कौस्तुभ मिश्र को उपनिदेशक मंडी परिषद,रुद्रपुर, समृता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की, रविन्द्र सिंह बिष्ट को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर,निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन/नजूल)उधमसिंह नगर, जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी, देहरादून, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी /CALA, देहरादून, नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम, रुद्रपुर,कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)ऊधमसिंहनगर, सचिव-जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर का अतिरिक्त प्रभार , परितोष वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर, गोपाल राम बिनवाल को उपमेला अधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है।
पीसीएस अधिकारी तीर्थपाल सिंह से आईटीडीए के अपर निदेशक की जिम्मेदारी वापिस ली गयी है, हालांकि उनके पास अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड का कार्यभार यथावत है।


