
ऋषिकेश-: कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कल एक कामयाबी हासिल करते हुए सहारनपुर से स्मैक लाकर ऋषिकेश के लोगो को बेचने आये एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर से 21.91 ग्राम स्मैक बरामद की है।

कल मंगलवार को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान ऋषिकेश बाईपास रोड पर योगनगरी रेलवे स्टेशन से आगे एआरटीओ कार्यालय के पास गंगानगर रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। वह व्यक्ति पुलिस को देखते ही जंगल व रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा।
जिसपर पुलिस टीम द्वारा संदिग्धा के आधार पर युवक पीछा कर जंगल में करीब 30 मीटर अंदर जाकर उसे पकड़ा। अभियुक्त की पहचान खुर्रम(38) पुत्र इनाम निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उससे 21.91 ग्राम अवैध स्मैक, 01 मोबाइल फोन व 290 रुपये नकद बरामद किये। अभियुक्त से बरामद स्मैक की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 550/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सहारनपुर में फेरी लगाने का काम करता है। वह बरामद स्मैक को सहारनपुर से बेचने ऋषिकेश आया था, किन्तु उससे पहले पकड़ा गया।

अभियुक्त स्मैक कहाँ से लाया व कहाँ कहाँ बेच सकता था, उसके विषय मे पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
