
देहरादून-: नशे के खिलाफ दून पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में पटेलनगर पुलिस को आज सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पटेलनगर पुलिस द्वारा 1 किलो 20 ग्राम गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पटेलनगर अंतर्गत गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 1 महिला तस्कर फूलवती(38) पत्नी राजकुमार निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून को 1 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा के साथ पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला तस्कर ने बताया कि जल्दी पैसे कमाने के लालच में उसके द्वारा गांजा बेचना शुरू किया था। अभियुक्ता के पास से बरामद गांजे को वह छोटी-छोटी मात्रा में नशे के आदी व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेच उससे मोटा मुनाफा कमाने की फिराक मव थी। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध इससे पूर्व भी मादक पदार्थ तस्करी में 3 मुकदमे दर्ज है, जिसमे वह जेल जा चुकी है।

