News :
नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार* दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार सेफ ड्रग्स–सेफ लाइफ अभियान: देहरादून में मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 5 दुकानें बंद, एक्सपायरी दवाएं जब्त* कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़ने के चलते यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के विरुद्ध पुलिस ने चेताया स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

1.975 किलो चरस के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
1.975 किलो चरस के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/26/2025


हल्द्वानी-: पंचायत चुनावों के मद्देनज़र नैनीताल पुलिस द्वारा की जा रही कड़ी चेकिंग में एसओजी नैनीताल व हल्द्वानी पुलिस के साथ सन्युक्त कार्यवाही में लगभग 2 किलो चरस के साथ 3अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।

एएसपी नगर प्रकाश चंद आर्य ने बताया कि राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कल शुक्रवार को हल्द्वानी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान फायर सर्विस से 200 मीटर पहले मण्डी बाईपास रोड हल्द्वानी से 03 अभियुक्तों  नन्दन सिंह (41)पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेडचूला थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल, सौरभ मिश्रा(30) पुत्र चन्द्रसेन मिश्रा निवासी रायनवादा थाना बहेडी जिला बरेली उ०प्र० व हरीश सिंह(35) पुत्र नर सिंह निवासी बेडचूला थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल को वाहन सं० यूके 04 टीबी 5996 आर्टिगा कार में अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना हल्द्वानी में धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त नंदन सिंह से 1 कि0 80 ग्राम अवैध चरस,अभियुक्त सौरभ मिश्रा के कब्जे से 476 ग्राम अवैध चरस व अभियुक्त हरीश सिहं के कब्जे से 419 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया।

एएसपी ने बताया कि अभियुक्तो द्वारा मुक्तेश्वर गांव से चरस एकत्रित की जाती है जिसके बाद वह चरस बेचने को हल्द्वानी व मुख्य शहर नैनीताल आते है। प्रकाश चंद आर्य ने बताया कि अभियुक्त नंदन सिंह के विरुद्ध थाना काठगोदाम व हल्द्वानी में एनडीपीएस में 2 मुकदमे दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
नशा तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, कुल 13.08 ग्राम स्मैक बरामद

नशा तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, कुल 13.08 ग्राम स्मैक बरामद