News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

निवेश के नाम पर ठगे गए ₹25.40 लाख, एसटीएफ ने पीड़ित को पूरी रकम कराई वापस*

  • Share
निवेश के नाम पर ठगे गए ₹25.40 लाख, एसटीएफ ने पीड़ित को पूरी रकम कराई वापस*

shikhrokiawaaz.com

07/13/2026


देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। साइबर थाना पुलिस ने निवेश (इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग) के नाम पर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित के ₹25.40 लाख त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस दिलाए हैं।

जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी रकम निवेश करवाई और बाद में धोखाधड़ी कर ली। शिकायत मिलते ही एसटीएफ की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और अन्य माध्यमों से समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित की पूरी ₹25.40 लाख की धनराशि वापस दिलाई गई।

एसटीएफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, सीवीवी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। निवेश, धनराशि दोगुना करने, फर्जी वेबसाइटों या ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसे आकर्षक प्रस्तावों के झांसे में आने से बचें।

यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो वह तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करे या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराए।

इस कार्रवाई में साइबर थाना के निरीक्षक शरद चौधरी, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र मठपाल तथा कांस्टेबल मोहम्मद उस्मान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Comments
comment
date
latest news
3 नशेड़ी युवको ने चुराई बाइक,गिरफ्तार

3 नशेड़ी युवको ने चुराई बाइक,गिरफ्तार