News :
आईटी पार्क में जलभराव से निजात दिलाने को तैयार हुआ प्लान, शासन को भेजने की तैयारी हरिद्वार में ‘कामधेनु लोक’ का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने गौ संरक्षण और सेवा का दिया संदेश दबंगई दिखाने वाले 08 अभियुक्तों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक शीतलहर, बर्फबारी एवं प्रतिकूल मौसम से सुरक्षित रखने के लिए अभी से कर ले तैयारी: डीएम सीएम धामी ने जौनपुर महोत्सव में दी 52 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह राज्य के 13 प्राधिकरणों में 39 सदस्य नामित 10 आईएएस, 20 पीसीएस अधिकारी में बड़ा फेरबदल जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल 9. 35 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार में ‘कामधेनु लोक’ का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने गौ संरक्षण और सेवा का दिया संदेश

  • Share
हरिद्वार में ‘कामधेनु लोक’ का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने गौ संरक्षण और सेवा का दिया संदेश

shikhrokiawaaz.com

11/12/2026



हरिद्वार:धर्मनगरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में धार्मिक आस्था और गौ सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ‘कामधेनु लोक’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान देवाधिदेव महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में गौ माता के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गाय को विशेष स्थान प्राप्त है। गौ माता को श्रद्धा और आस्था के साथ-साथ सेवा, करुणा, संवेदना और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गौवंश का संरक्षण और संवर्धन केवल धार्मिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
इस दौरान प्रदेश में गौवंश संरक्षण को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया गया। गौशालाओं को प्रोत्साहित करने, निराश्रित गोवंश के लिए बेहतर आश्रय और चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गौ सेवा से जुड़ी गतिविधियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से भी गौ संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।




कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी, सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, प्रीतम सिंह पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, स्वामी ईश्वरदास जी महाराज, स्वामी आत्मानंद जी महाराज और साक्षी जी महाराज समेत कई संत-महात्माओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

 




Comments
comment
date
latest news
विकासनगर दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की*

विकासनगर दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की*