News :
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का हुआ आयोजन,आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा, गांवों में बनेंगे मुख्यमंत्री खेल क्लब खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद लापता हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 कई मौत, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ाने की रद्द लॉटरी के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाला 1 गिरफ़्तार उत्तराखण्ड पुलिस में 08 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बने दलनायक हेलीकॉप्टर VT-HCX की तलाश शुरू उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगी सरकार, विदेशों में नौकरी दिलाने की भी तैयारी जोशीमठ के चाय गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की सूचना, एसडीआरएफ की टीमें रवाना*

हेलीकॉप्टर VT-HCX की तलाश शुरू

  • Share
हेलीकॉप्टर VT-HCX की तलाश शुरू

shikhrokiawaaz.com

10/30/2026


जोशीमठ:- आज दोपहर लगभग 1 बजकर 14 मिनट पर ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. के हेलीकॉप्टर जिसका कॉल साइन VT-HCX है, द्वारा बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए उड़ान भरी थी जोकि बीच रास्ते लापता हो गया। हेलीकाप्टर के लापता होने की पुष्टि तब हुई जब वह उड़ान के दौरान ट्रैकिंग सिस्टम से बाहर हो गया। अभी तक उसकी वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल पाया है।

एसडीएम जोशीमठ द्वारा सूचना पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल को दी गई की जोशीमठ क्षेत्र के चाय गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना दी गयी थी।
इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाय गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत भारतीय सेना, जिला प्रशासन चमोली और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को खोज और बचाव अभियान शुरू करने के लिए रवाना किया गया है।
एहतियात के तौर पर, मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों को रोक दिया गया है।
हेलीकाप्टर में 05 पैसेंजर, प्रथापा (पुरुष), अरुण (पुरुष)
शंकर गौड़ा (पुरुष),. सुधीर के (पुरुष), एच.एस. नटराज (पुरुष) और 1 पायलट हिमांशु सवार है।



Comments
comment
date
latest news
सेवा संकल्प अभियान के जरिये 1611 बुजुर्ग पेंशन के लिए चिन्हित, नवंबर से मिलेगी पेंशन

सेवा संकल्प अभियान के जरिये 1611 बुजुर्ग पेंशन के लिए चिन्हित, नवंबर से मिलेगी पेंशन