सेलाकुई-: सेलाकुई अंतर्गत बीच सड़क एक दूसरे से झगड़ा कर हो-हल्ला काटने वेक दूसरे को मारने को उतारू दो युवकों को पुलिस ने बीएनएसएस धारा 170 में गिरफ्तार किया है।
कल सोमवार को थाना सेलाकुई पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास 02 व्यक्ति सडक पर सरेआम हुड़दंग कर रहे है व आने जाने वाले राहगीरों के साथ भी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँचा तो दोनो व्यक्ति आपस में और ज़्यादा उग्र हो गए आपस मे हो हल्ला करने लगे और सड़क पर भिड़ने लगे और एक दूसरे को मारने पर उतारू हो गए।
मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वार दोनो व्यक्तियों 1-अखिलेश शुक्ला(21) पुत्र प्रेम किशोर शुक्ला निवासी ग्राम ढकिया जाट, थाना मितौली, जिला लखीमपुर खीरी, उ0प्र0 हाल पता छोटा रामपुर बडी मस्जिद के पास, सहसपुर, देहरादून व 2- विमल(20) पुत्र कौशल किशोर निवासी निवासी ग्राम ढकिया जाट, थाना- मितौली, जिला लखीमपुर खीरी, उ0प्र0, हाल पता छोटा रामपुर बडी मस्जिद के पास, सहसपुर, देहरादून को मौके से धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।