सार्वजनिक सस्थान पर हुड़दंग,मारपीट करते 5 गिरफ्तार

  • Share
सार्वजनिक सस्थान पर हुड़दंग,मारपीट करते 5 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/26/2026


देहरादून-: प्रेमनगर अंतर्गत नन्दा की चौकी क्षेत्र में एक स्थानीय युवक व करनाल निवासी 5 लोगो मे कल शनिवार झगड़ा व मारपीट हो गया। प्रेमनगर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर उनको समझाया गया किन्तु पुलिस के सामने ही मारपीट पर उतारू पांचों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



कल शनिवार को कोतवाली प्रेमनगर को सूचना मिली कि नंदा की चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है, जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं।


सूचना पर कोतवाली प्रेमनगर से मौके पर पहुँचे तो दोनों पक्ष उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे , जिससे रास्ते से आने जाने वाले लोगों के चोटिल होने की संभावना बन रही थी। मौके पर पुलिस बल द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मौके पर झगड़ा कर रहे 5 लोगो 1-विरेन्द्र सिंह(32) पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव जटीपुर जिला पानीपत हरियाणा, हाल निवासी लेन- 3 बन्तकुन्ज ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर देहारदून ,

 2-परमजीत(42) पुत्र ओमप्रकाश, 3- परमजीत सिंह(42) पुत्र जय भगवान सिंह , 4-गुरमीत सिंह(34) पुत्र जगवीर सिंह व 5-रोहताश(29) पुत्र जगवीर निवासीगण- दक्षिणा पो0ओ0 घरौन्दा जिला करनाल को धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

Comments
comment
date
latest news
कुख्यात बदमाश ढेर,  रंगदारी, फिरौती , हत्या समेत कई मुकदमे थे दर्ज

कुख्यात बदमाश ढेर, रंगदारी, फिरौती , हत्या समेत कई मुकदमे थे दर्ज