विकासनगर: शुक्रवार शाम राजीव नयन नौटियाल उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी चकराता वन प्रभाग ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित शिकायत दर्ज करायी कि कल सायं समय करीब 5.30 बजे अपने कार्यालय कालसी से वापस जाने के दौरान उन्हें बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुनानदी की ओर एक डम्फर जाता हुआ दिखाई दिया, जिसकी वीडियो बनाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा उसका विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 59/26 धारा: 115 (2), 352, 324 (2), 121(1), 132, 191 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना में द्वितीय पक्ष मनीष चौहान निवासी बाडवाला द्वारा भी एक लिखित तहरीर दी गई है जिसके अधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 60/26 धारा: 115 (2), 324 (2), 351 (3), 352 बीएनएस व 3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग में अभी अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
