देहरादून-: रमजान के पाक महीने में अपने रोजे से जरूरी दूसरे के जीवन की रक्षा करने को अपना सच्चा धर्म मानने वाले दून पुलिस में नियुक्त जवान शाहनवाज़ द्वारा एक बार फिर खाकी में वह सच्चे रक्षक की तस्वीर को दर्शाया है। शाहनवाज़ ने आज गुरुवार को अपना रोजा तोड़ 84वीं बार रक्तदान किया है।
आज गुरूवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून हॉस्पिटल में उपचाराधीन एक व्यक्ति को ऑपरेशन हेतु रक्त की बहुत आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय में नियुक्त जवान शाहनवाज अहमद द्वारा अस्पताल पहुंच कर अपना रोज़ा तोड़कर रक्तदान कर उपचाराधीन व्यक्ति की सहायता की गई। जवान शाहनवाज़ द्वारा तुरंत रिस्पांस कर अस्पताल पहुँच अपना रोजा तोड़ जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्तदान किया। शाहनवाज़ द्वारा रमजान के इस पाक महीने में रक्त दान कर मानवता का सबसे बड़ा धर्म निभाया है।
दून पुलिस व शाहनवाज़ द्वारा जरूरतमंद के लिए मानवता धर्म निभाते हुए रक्तदान करने का आभार व्यक्त किया गया।
जवान शाहनवाज अहमद द्वारा अबतक कुल 84वीं बार रक्तदान का महादान किया जा चुका है।
